◾ धनियाकोट क्षेत्र में कलमठ निर्माण से जताया नुकसान का अंदेशा
◾ संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश देने की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
रातीघाट बेतालघाट मोटर मार्ग पर धनियाकोट के समीप कलमठ निर्माण से कृर्षि भूमि को नुकसान की आंशका जता स्थानीय व्यक्ति ने उपजिलाधिकारी कोश्या कुटोली को ज्ञापन सौंप लोनिवि के अधिकारियों को कृर्षि भूमि की सुरक्षा को ठोस उपाय किए जाने को निर्देशित करने की मांग उठाई है।
बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाले रातीघाट – बेतालघाट मोटर मार्ग पर इन दिनों निर्माण कार्य गतिमान है। स्थानीय पुष्कर सिंह पनौरा ने उपजिलाधिकारी कोश्या कुटोली पारितोष वर्मा को ज्ञापन सौंप बताया है की धनियाकोट क्षेत्र में कलमठ का कार्य किया जा रहा है पर कलमठ में ठिक ढंग से कार्य न होने से भविष्य में कृर्षि भूमि को नुकसान होने का अंदेशा बढ़ता ही जा रहा है। बताया की पूर्व में भी कृर्षि भूमि को नुकसान पहुंचा है जिस कारण खेत ध्वस्त होते जा रहे हैं। पुष्कर सिंह ने उपजिलाधिकारी से मामले में संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए जाने की मांग उठाई है ताकि कृर्षि भूमि को भविष्य में होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।
