◾खैरना पुल के समीप से बनेगी पेयजल पंपिंग योजना
◾बजट स्वीकृति के बाद पूरी हुई टेंडर प्रक्रिया, जल्द शुरू होगा कार्य
◾गरमपानी खैरना क्षेत्र के वासिदों को मिलेगा लाभ
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

गरमपानी खैरना क्षेत्र के वासिदों को अब पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। खैरना पुल के समीप पेयजल पंपिंग योजना का निर्माण कार्य जल्द शुरु होगा। महत्वाकांक्षी योजना की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल संस्थान के सहायक अभियंता दलिप सिंह बिष्ट के अनुसार योजना के निर्माण को लगभग दो करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। योजना के तहत नए टैंक निर्माण भी किए जाएंगे ताकि क्षेत्र में समुचित पेयजल आपूर्ति की जा सके।
दरअसल गरमपानी खैरना क्षेत्र को दोपांखी स्थित प्राकृतिक जल स्रोत से पेयजल आपूर्ति होती है। बीते दो वर्ष पूर्व अक्टूबर माह में हुई मूसलाधार बारिश से उफान में आई शिप्रा नदी तथा थुआ की पहाड़ी से जगह जगह भूस्खलन ने योजना को भारी नुकसान पहुंचाया। कई महीनों तक क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। बामुश्किल अस्थाई व्यवस्था कर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की गई पर अब भी कई बार पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। समस्या के स्थाई समाधान को संबंधित विभाग ने खैरना पुल के समीप से पेयजल पंपिंग योजना का प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा। अब लगभग दो करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने के साथ ही विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करा ली है। पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को पेयजल संकट से निजात मिल सकेगी। जल संस्थान के सहायक अभियंता दिलीप सिंह बिष्ट के अनुसार लगभग दो करोड़ रुपये की धनराशि से योजना तैयार की जाएगी जिसमें नए टैंक निर्माण भी होंगे। योजना के निर्माण से पेयजल संकट का स्थाई समाधान हो सकेगा। योजना के निर्माण को स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र की महेंद्र सिंह बिष्ट, बिशन जंतवाल, मनीष तिवारी, दुर्गा सिंह बिष्ट, विरेंद्र बिष्ट, फिरोज अहमद, मनोज नैनवाल, भैरव नैनवाल, देवेश कांडपाल, कैलाश कांडपाल आदि लोगों ने खुशी जताई है।

error: Content is protected !!