◾प्राथमिक विद्यालय परिसर रातीघाट में किसान महोत्सव के तहत हुई गोष्ठी
◾ सरकारी व विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी
◾ अनुदान पर वितरित किए गए कृर्षि यंत्र
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
प्राथमिक विद्यालय परिसर रातीघाट में किसान महोत्सव के तहत हुई गोष्ठी में तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। किसानों ने जंगली जानवरों से खेतीबाड़ी को हो रहे नुकसान को रोकने के लिए ठोस रणनीति तैयार किए जाने की मांग उठाई।
रविवार को रातीघाट में हुए किसान महोत्सव की शुभारंभ ग्राम प्रधान घुना जया किशोर व प्रधान सिरोडी़ नीमा बिष्ट तथा प्रधान हरतपा नीमा रौतेला ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। पंचायत प्रतिनिधियों ने किसान महोत्सव का लाभ उठाने की अपील की। विभागीय अधिकारियों ने सरकार से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कृर्षि विभाग के अधिकारियों ने बताया की उन्नत तकनीक का इस्तेमाल कर उपज की बेहतर पैदावार की जा सकती है। कृर्षि यंत्रों पर दिए जाने वाले अनुदान की जानकारी भी दी गई।उद्यान विभाग के केंद्र प्रभारी दीपक साह ने फलो को बिमारियों से बचाने को विभिन्न तकनीक व समय समय पर किए जाने वाले दवाओं के छिड़काव की जानकारी दी। विभिन्न विभागों ने स्टॉल भी लगाए। किसानों ने जंगली जानवरों से खेती-बाड़ी को हो रहे नुकसान का मुद्दा जोर-शोर से उठा उपज को बचाने के लिए ठोस रणनीति बनाए जाने की मांग उठाई। इस दौरान डा. हरदीप सिंह, डा. नेहा चौधरी, तस्लीम अहमद, जितेंद्र कुमार, युगल शर्मा, नैना भट्ट, अमित सिंह, राजीव कुमार वर्मा, नवीन बिष्ट, एनके आर्या, लक्ष्मण सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे
