◾कृषक महोत्सव के तहत महिला सभागार में हुई गोष्ठी
◾ किसानों को अनुदान पर बांटे गए कृर्षि यंत्र
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

किसान महोत्सव के तहत गरमपानी स्थित सभागार में गोष्ठी हुई। किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दें लाभ उठाने का आह्वान किया गया। अनुदान पर किसानों को कृषि यंत्र भी वितरित किए गए।
शनिवार को महिला सभागार गरमपानी में कृषक महोत्सव में आसपास के गांवों से पहुंचे किसानों व महिला समुहो से जुडी़ महिलाओं ने प्रतिभाग किया। किसानों को सरकार व विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने की अपील की गई। पशुपालन विभाग के डा. हरजीत सिंह व डा. नेहा चौधरी ने पशुओं में होने वाली बीमारियों व बचाव के तौर तरीके बताए। ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक मिशन प्रबंधक कमलेश जलाल ने महिलाओं से समूहों जुड़ स्वरोजगार अपना आर्थिकी सुधारने का आह्वान किया। कई विभागों ने स्टॉलो के माध्यम से भी विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र भी बांटे गए। इस दौरान कृषि विभाग के जितेंद्र सिंह, उद्यान केंद्र प्रभारी दीपक साह, ओम प्रकाश पांडे, विजय चंद्र, युगल किशोर शर्मा, अनूप चंद्र, क्षेत्र पंचायत सदस्य तुलसी देवी, प्रधान प्रतिनिधि लाभांशु पिनारी, ज्योति नेगी, पुष्पा देवी, मंजू देवी, लक्ष्मी देवी, सुनीता, पूजा परिहार, दीवान सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!