◾संयोगवश टल गया बड़ा हादसा सभी सुरक्षित
◾लंबे समय से हाईवे किनारे पड़े बोल्डर से बढ़ता जा रहा खतरा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
हल्द्वानी अल्मोड़ा हाईवे पर गरमपानी क्षेत्र में बारात का वाहन बोल्डर से जा टकराया। संयोगवश कोई चोटिल नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने हाईवे किनारे पड़ें बोल्डर को तत्काल हटाए जाने की मांग उठाई है। पहाड़ी से गिरे पत्थर हाईवे पर जहां-तहां पड़े हैं जो लगातार दुर्घटना का खतरा बने हुए हैं। शनिवार शाम बरात का वाहन वापसी में गरमपानी क्षेत्र में हाईवे किनारे विशालकाय बोल्डर से टकरा गया। वाहन के टकराने से वाहन के अंदर बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई। संयोगवश बड़ा हादसा टल गया और कोई चोटिल नहीं हुआ। कुछ देर हाईवे पर आवाजाही भी बाधित रही। हालांकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा। स्थानीय लोगों ने बाजार क्षेत्र में पहाड़ी से गिरे पत्थरों को हाईवे से हटाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
