◾शुभानु आंखों का अस्पताल के तत्वधान में लगेगा कैंप
◾ ग्राम प्रधान ने किया लोगों से लाभ उठाने का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी क्षेत्र में स्थित महिला सभागार में कल यानी रविवार को निशुल्क नेत्र शिविर लगेगा। आंखों की जांच के साथ ही दवाइयां वितरित की जाएंगी। ग्राम प्रधान प्रेमनाथ गोस्वामी ने लोगों से शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया है।
महिला सभागार में रविवार को लगने वाले शिविर की तैयारियां पूरी कर ली गई है। शुभानु अस्पताल हल्द्वानी के तत्वाधान में लगने वाले शिविर में आंखों की जांच के साथ ही निशुल्क दवाइयां वितरित की जाएंगी साथ ही मोतियाबिंद के ऑपरेशन के सुझाव के साथ ही अन्य सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक लगेगा। ग्राम प्रधान प्रेम नाथ गोस्वामी के अनुसार शिविर में शुभानु अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ शामिल होंगे। ग्राम प्रधान ने लोगों से शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया है।
