◾ हाइवे पर दोपांखी क्षेत्र में स्थित पुल पर मंडराया संकट
◾ गार्डर ने छोड़ा हाइवे का साथ, पिलर भी खाई में पलटा
◾ क्षेत्रवासियों ने उठाई समय रहते पुल की सुरक्षा की सुरक्षा की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर दोपांखी क्षेत्र में स्थित महत्वपूर्ण सेतू खतरे की जद में आ गया है। पुल पर लगे गार्डर तक सड़क से बाहर आ गए हैं जिससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। पुल पर लगा पिलर पहले ही धराशाई होकर खाई में गिर चुका है। क्षेत्रवासियों ने खतरे की जद में आ रहे पुल की ओर समय रहते ध्यान देने की मांग उठाई है ताकि खतरा टाला जा सके।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पिछले दो वर्षों से बदहाली का दंश झेल रहा है। रातीघाट, भोर्या बैंड, दो पांखी आदि क्षेत्रों में हाइवे के ध्वस्त होने के बाद से ही पहाड़ी काट वनवे आवाजाही की जा रही है वहीं अब दोपांखी क्षेत्र में स्थित महत्वपूर्ण सेतू पर भी खतरा मंडराने लगा है। पुल के उपरी हिस्से में लगा पिलर पहले ही ध्वस्त होकर खाई की ओर पलट चुका है अब पुल के उपरी हिस्से में लगे गार्डर तक हाइवे से निकलकर बाहर आ चुके हैं जिससे पुल पर लगे लोहे के गार्डर खाई की ओर झुकते जा रहे हैं। पुल पर खतरा मंडराने से हादसों का खतरा भी बढ़ता ही जा रहा है। रात के वक्त जोखिम दो गुना बढ़ जा रहा है। स्थानीय गोधन सिंह बर्गली, रघुराज सिंह, मनीष तिवारी, गौरव पंत, त्रिलोचन बुधलाकोटी, देवेश त्रिपाठी आदि ने एनएच प्रशासन से समय रहते पुल की ओर ध्यान दिए जाने व पुल पर मंडरा रहे खतरे को टालने को ठोस कदम उठाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है ताकि यातायात सुगम हो सके।
