◾ अटल उत्कृष्ट विद्यालय ढोकाने में हुई बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा
◾ तरुण को विद्यालय प्रबंधन जबकि मोहन को शिक्षक अभिभावक संघ की कमान
◾ प्रधानाचार्य ने दी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अटल उत्कृष्ट विद्यालय जीआइसी ढोकाने में विद्यालय प्रबंधन समिति व शिक्षक अभिभावक संघ का गठन किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विद्यालय में व्यवस्थाएं जुटाने के साथ ही बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य बीके सिंह ने विभिन्न छात्र कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
ढोकाने स्थित अटल उत्कृष्ट विद्यालय में शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। सर्वसम्मति से शिक्षक अभिभावक संघ का गठन कर मोहन सिंह छिमवाल को अध्यक्ष जबकि मोहन चंद जोशी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन कर ग्राम प्रधान कमोली तरुण कांडपाल को अध्यक्ष चुना गया। बालमुकुंद जीना, गोपाल कांडपाल, तुलसी देवी, माया देवी, आशा जीना, आनंद छिमवाल, पुष्पा देवी, यशवंत सिंह जीना कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए। प्रधानाचार्य बीके सिंह ने सीबीएससी बोर्ड परीक्षा शुल्क, पंजीकरण शुल्क वापसी, बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत साइकिल योजना बचत पत्र, निशुल्क पाठ्य पुस्तकें, बालिकाओं को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि, निशुल्क गणवेश समेत तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां दी। कंप्यूटर शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग दिए जाने का भरोसा देने पर स्प्रेडिया स्माइल चैरिटेबल ट्रस्ट की एमडी निष्ठा ठक्कर तथा दो कंप्यूटर उपलब्ध कराने पर चिराग संस्था का भी आभार जताया गया । शिक्षक अभिभावक संघ व विद्यालय प्रबंधन समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विद्यालय तथा छात्र हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान मोहन प्रसाद, तारा दत्त कांडपाल, संतोष वर्मा, डा. मनोज गैड़ा, मोहन चंद्र, हरीश चंद्र, आनंद प्रकाश, अरविंद कुमार, लता बिष्ट, प्रताप सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह बिष्ट, हेम आर्या, पूरन पंत, कुमार दीपक, उदय शंकर भट्ट, प्रताप सिंह नेगी, ललित भट्ट, टीका भट्ट, कमल छिमवाल, संतोष छिमवाल, हरीश सुयाल आदि मौजूद रहे।
