◾चलेगा छापेमारी अभियान बुनियाद खोदने वालों पर कसेगा शिकंजा
◾कालिका मोड़ क्षेत्र में कोसी नदी क्षेत्र में चलेगा अभियान

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे के ठिक नीचे हो रहे खदान पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाने की तैयारी कर ली है। संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जय किशन ने जल्द छापेमारी अभियान चलाकर खदान करने वालों पर कार्रवाई का दावा किया है।

दरअसल लगातार दरक रहे रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर कालिका मोड़ क्षेत्र में कोसी नदी पर खदान जोरों पर है। नदी क्षेत्र में बडे़ बडे़ गड्डे खदान की हकीकत बंया कर रहे हैं। महत्वपूर्ण स्टेट स्टेट हाइवे के ठिक नीचे कोसी नदी क्षेत्र में हो रहे खदान से स्टेट हाईवे पर भी खतरा मंडराने की आंशका है। लगातार बढ़ रहे खदान पर अंकुश को अब रानीखेत प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन ने खदान करने वालों पर शिंकजा कसने को विशेष छापेमारी अभियान चलाने का दावा किया है। संयुक्त मजिस्ट्रेट के अनुसार अभियान चलाकर खदान करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!