◾क्वारब पुल के समीप रामगढ़ – मोना मोटर मार्ग पर हुई दुर्घटना
◾नाजुक हालत में बाइक सवारों को उपचार के लिए भेजा गया अल्मोड़ा

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से तमाम गांवों को जोड़ने वाले रामगढ़ – मोना मोटर मार्ग पर बाइक व कार की आमने सामने भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक सवारों व कार चालक को उपचार के लिए निजी वाहन से अल्मोड़ा बेस अस्पताल भेजा गया। बाइक सवार दोनों युवकों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सोमवार को गहना गांव (मुक्तेश्वर) निवासी पंकज कुमार कार यूए04ए0380 से नैनीपुल से मुक्तेश्वर गांव की ओर रवाना हुआ। क्वारब पुल के समीप रामगढ़ – मोना मोटर मार्ग पर पहुंचा ही था की विपरीत दिशा से आ रही बाइक कार से जा भिड़ी। दुर्घटना में कार सवार कपकोट(लमगड़ा) निवासी अभिषेक कपकोटी व नीरज घायल हो गए। जबकि कार चालक पंकज को चोट भी पहुंची। सूचना पर चौकी प्रभारी क्वारब बालकृष्ण आर्या व आनंद राणा व प्रेम प्रकाश मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल बाइक सवारों व कार चालक को निजी वाहन से उपचार के लिए बेस अस्पताल अल्मोड़ा भेजा गया। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से मोटर मार्ग पर आवाजाही भी ठप हो गई। पुलिस ने वाहनों को हटा आवाजाही सुचारू कराई। बाइक सवार दोनों युवकों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

error: Content is protected !!