◾ विधायक भीमताल का भी जताया आभार
◾ सड़क सुविधा से जुड़ने पर तमाम परेशानियों से मिलेगी निजात
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

चोपड़ा – बिरखन मोटर मार्ग से सूण गांव तक सड़क निर्माण का कार्य शुरु होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है। मोटर मार्ग बनने से अब गांवों के वासिदों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
सूण गांव में सड़क सुविधा न होने से लोगों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ रहा था। वर्ष 2006 से लगातार गांव को सड़क से जोड़ने की मांग उठाई गई पर कोई सुनवाई न हो सकी। मरीजों व बुजुर्गो को डोली के माध्यम से चोपड़ा – बिरखन मार्ग तक पहुंचाया जाता। लगातार मांग उठने पर विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा ने विधायक निधि से बिरखन से सूण गांव तक लगभग एक किमी मोटर मार्ग की स्वीकृति दी। बीते दिनों कार्य का शुभारंभ भी कर दिया गया। रोड निर्माण का कार्य शुरु होने पर सरपंच संगठन अध्यक्ष कमल सुनाल, दया किसन, भैरव दत्त, मोहन सुनाल, प्रदीप चंद्र, चंद्र शेखर, हरीश चंद्र ने विधायक का आभार जताया है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क सुविधा से जुड़ने से क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।