◾ 22 अप्रैल को भंडारे के साथ होगा पारायण
◾ क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को होगी विशेष प्रार्थना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी के तट पर स्थित हनुमान मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान की तैयारी तेज हो गई है। कल 21 अप्रैल को अखंड रामायण पाठ का श्रीगणेश होगा। जबकि 22 को भंडारा लगेगा। आयोजन समिति सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया है।
गरमपानी स्थित शिप्रा नदी के तट पर स्थित हनुमान मंदिर में कई वर्षों बाद एक बार फिर होने वाले धार्मिक अनुष्ठान से क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि को प्रार्थना होगी। कल शुक्रवार 21 अप्रैल को विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान शुरु होंगे। धर्माचार्य नितेश उप्रेती यजमानों से धार्मिक अनुष्ठान पूरे करा अंखड रामायण पाठ का श्रीगणेश करेंगे। शनिवार को महाआरती व पूर्णाआहुती के बाद भंडारा लगेगा। हल्द्वानी से पहुंचने वाली भजन मंडली शानदार भजनों की प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम को भव्य रुप देने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आयोजन समिति सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।