◾सीएचसी में जांच के दौरान हुआ खुलासा
◾पूर्व में भी 12 लोग पाए जा चुके हैं कोरोना संक्रमित
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

सीएचसी गरमपानी में स्वास्थ्य जांच के दौरान स्वास्थ्य कर्मी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब कोरोना संक्रमितो की संख्या बढ़कर 13 जा पहुंची है। संक्रमित को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है।
कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ने लगा है। पूर्व में आसपास के गांवो के वासिदों के साथ ही सीएचसी में तैनात एक चिकित्सक तथा पर्यावरण मित्र में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। सोमवार को सीएचसी गरमपानी में अस्वस्थ चार लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित पाया गया है। संक्रमित को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। सीएचसी की कोविड लैब प्रभारी मदन मोहन गोस्वामी ने स्वास्थ्य कर्मी में संक्रमण की पुष्टि की है। संक्रमितो की संख्या अब तेरह जा पहुंची है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से विशेष अहतियात बरतने तथा मास्क का प्रयोग करने का आह्वान किया है।

error: Content is protected !!