◾ विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
◾आयोजन समिति कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

जीवनदायिनी कोसी नदी के तट पर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर घंघरेठी (तिवारीगांव) में 22 अप्रैल अक्षय तृतीया के दिन विधि-विधान व पूजा अर्चना के साथ भगवान श्रीगणेश की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। प्रसाद वितरण भी होगा। आयोजन समिति कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गई है।
जन सेवा न्यास घंघरेठी ( तिवारीगांव) के तत्वाधान में बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय के समीप कोसी नदी के तट पर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में 22 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। 22 अप्रैल अक्षय तृतीया के दिन विधि विधान व पूजा अर्चना के साथ भगवान गणेश की प्राण प्रतिष्ठा महंत भगवान गिरी के सानिध्य में की जाएगी। बनारस से पहुंचने वाले आचार्य पंडित उमेश द्विवेदी धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराएंगे। आयोजन समिति के अनुसार 20 अप्रैल को जलाधिवास, अन्नाधिवास, फलाधिवास का कार्यक्रम होगा जबकि 22 को सुबह 11 बजे विधि विधान से मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही दोपहर एक बजे से प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में भागीदारी का आह्वान किया है।