◾ सीएचसी में जांच के दौरान हुआ खुलासा
◾ पूर्व में भी 11 लोग पाए जा चुके हैं कोरोना संक्रमित
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

सीएचसी गरमपानी में स्वास्थ्य जांच को पहुंचे बारह वर्षीय नौनिहाल में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब कोरोना संक्रमितो की संख्या बढ़कर 12 जा पहुंची है। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगो से विशेष अहतियात बरतने का आह्वान किया है।
कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ने लगा है। शनिवार को सीएचसी गरमपानी में पहुंचे बीमार चार लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें रातीघाट निवासी 12 वर्षीय नौनिहाल में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। सीएचसी की कोविड लैब ने नौनिहाल में संक्रमण की पुष्टि की है। संक्रमितो की संख्या अब बारह जा पहुंची है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से विशेष अहतियात बरतने तथा मास्क का प्रयोग करने का आह्वान किया है।

error: Content is protected !!