◾मालवाहक व यात्री वाहनो पर ही टिकी है आर्थिकी
◾ व्यापार चौपट होने से होटल कारोबारियों में नाराजगी
◾ यातायात सुव्यवस्थित करने की मांग न की रुट डायवर्ट
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रुट डायवर्ट किए जाने से होटल कारोबार से जुड़े व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है की रुट डायवर्ट किए जाने से कारोबार ठप हो जा रहा है। व्यापारियों ने यातायात सुव्यवस्थित करने को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है। कहा की रुट डायवर्ट करना समस्या का समाधान नहीं है।
कैंची धाम क्षेत्र में भीड़ की स्थिति देख पूर्व की तैयारियों के साथ हाइवे पर रुट डायवर्ट कर दिया गया। क्वारब पुल से वाहनों को वाया रामगढ़ होते हुए रवाना किया गया। रुट डायवर्ट होने से होटल कारोबारियों का व्यापार ठप हो गया। यात्री व मालवाहक वाहनों पर टिकी होटल कारोबारियों की आर्थिकी भी चरमरा गई। होटल कारोबार से जुड़े महेश नैनवाल, कुंदन सिंह, मनीष तिवारी का कहना है की रुट डायवर्ट होने से व्यापार चौपट हो चुका है। पहले ही कोरोनाकाल व आपदा ने भारी नुकसान पहुंचाया है अब रुट डायवर्ट से फिर नुकसान हो रहा है। व्यापारियों ने रुट डायवर्ट न कर हाइवे पर सुव्यवस्थित यातायात को ठोस कदम उठाए जाने की मांग उठाई है। चेतावनी दी है की यदि व्यापारियों का उत्पीड़न किया गया तो फिर एकजुट होकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।
