◾विद्यालय परिसर को अहतियातन कराया जाएगा सैनिटाइज
◾ जीआइसी धनियाकोट के शिक्षक के संक्रमित पाए जाने के बाद हरकत में विद्यालय प्रबंधन
◾ सीएचसी प्रभारी बोले – होगा विशेष टीम का गठन

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के जीआइसी धनियाकोट के शिक्षक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद विद्यालय प्रबंधन हरकत में आ गया है। विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों व कार्यरत शिक्षकों की कोरोना जांच कराई जाएगी। संक्रमण न फैले इसके लिए पूरे विद्यालय को सैनिटाइज किया जाएगा। प्रधानाचार्य के अनुसार संक्रमण की रफ्तार ना बड़े इसके लिए सभी अहतियातन कदम उठाए जाएंगे। चिकित्सा प्रभारी डा. सतीश पंत के अनुसार विशेष टीम का गठन कर जांच करवाई जाएगी।
कोसी घाटी में कोरोना संक्रमितो की संख्या तेजी से बढ़ती ही जा रही है। बीते दिनों आठ लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद बीते मंगलवार को जीआइसी धनियाकोट के एक शिक्षक भी कोरोना संक्रमित पाए गए। हरकत में आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिक्षक को होम आइसोलेशन में भेज दिया। जांच से पहले गुरुजी विद्यालय भी पहुंचे थे। ऐसे में विद्यालय में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। शिक्षक के संक्रमित मिलने तथा जांच से पूर्व विद्यालय आने पर अब विद्यालय प्रबंधन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य शशि प्रकाश यादव के अनुसार विद्यालय में अध्ययनरत 200 से ज्यादा विद्यार्थियों तथा 15 से अधिक शिक्षक व अन्य स्टाफ की भी जांच कराई जाएगी। एहतियातन पूरे विद्यालय को सैनिटाइज भी किया जाएगा। प्रधानाचार्य ने दावा किया है कि संक्रमण की रफ्तार थामने को हर संभव कदम उठाए जाएंगे। इधर चिकित्सा प्रभारी डा. सतीश पंत ने दावा किया है कि विद्यालय में जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया जाएगा। लोगों से संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क लगाने व सभी अहतियातन कदम उठाए जाने की का आह्वान भी किया गया है वही आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं से गांव में बीमार लोगों की सूची उपलब्ध कराने के साथ ही जांच करवाए जाने की अपील भी की गई है। अस्पताल में बगैर मास्क प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।

error: Content is protected !!