◾मंजू को महामंत्री की जिम्मेदारी
◾ जिलाध्यक्ष ने किया संगठन व पार्टी हित के लिए कार्य करने का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
लोकसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस ने भी संगठनात्मक मजबूती को कार्य तेज कर दिया है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने बेतालघाट में कार्यकारिणी का गठन कर चंपा बोहरा को ब्लॉक अध्यक्ष की कमान सौंपी है। नवगठित कार्यकारिणी से संगठन व पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान किया है।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने बेतालघाट महिला कांग्रेस का गठन कर चंपा बोहरा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है जबकि मंजू पंत को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। राधिका भंडारी, नीमा डोर्बी, पुष्पा देवी, कमला बोहरा को उपाध्यक्ष तथा पूजा त्यागी, कमला देवी, धना बोहरा, शामली बोहरा को सचिव हंसी देवी व कमला देवी को उपसचिव तथा भगवती वर्मा को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माया बोहरा व सीता देवी को जिला कार्यकारिणी में शामिल करते हुए सचिव पद का दायित्व सौंपा गया है। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया है।
