◾विभिन्न विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव कार्यक्रम
◾ सरकारी विद्यालयों से मिलने वाली सुविधाओं की भी दी गई जानकारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों में प्रवेशोत्सव मनाया गया। जागरूकता रैली निकाल लोगों से नौनिहालों को विद्यालय भेजने का आह्वान किया गया। विद्यालय से दी जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी दी गई।
ब्लॉक के शहीद चंदन सिंह भंडारी राजकीय इंटर कॉलेज सिमलखा में मंगलवार को प्रवेशोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम हुए। प्रधानाचार्य सुनीत कुमार यादव की अगुवाई में बाजार क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल लोगों से नौनिहालों को विद्यालय में प्रवेश कराने की अपील कर विद्यालय से दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई। यहां शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष इंदर बोहरा, राम सिंह समेत कई अभिभावक व शिक्षक मौजूद रहे। खैरना स्थित प्राथमिक विद्यालय में भी प्रवेशोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। शिक्षिका दीपा पांडे ने विभिन्न जानकारियां दी। रोहित अग्रवाल ने मिष्ठान वितरित किया। समीपवर्ती अटल उत्कृष्ट विद्यालय जीआइसी भुजान में कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत ने किया। जिंप सदस्य ने कहा की सरकार नौनिहालों की बेहतर शिक्षा को विशेष योजनाएं संचालित कर रही है। सरकारी विद्यालयों में प्रवेश कराकर योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। प्रधानाचार्य भंवर सिंह ने विभिन्न जानकारियां साझा की। बाद में भुजान, पातली, बजोल, बमस्यू, गरमपानी, खैरना आदि बाजार क्षेत्रों में लोगों को विद्यालय में नौनिहालों के प्रवेश को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. संजीव कुमार ने किया। इस दौरान नवीन जोशी, मन्नू रावत,डौली मेर, गीता देवी, तनुजा राणा,रमेश सिंह, योगेश आदि मौजूद रहे।
