◾ राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज बेतालघाट में मनाया गया प्रवेशोत्सव
◾ सरकारी स्कूल में दाखिला करा योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज बेतालघाट में प्रवेश उत्सव उल्लास पूर्वक मनाया गया। नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अभिभावकों को विद्यालय की योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
मंगलवार को विद्यालय सभागार में प्रवेश उत्सव का शुभारंभ पीटीए अध्यक्ष नवीन चंद्र कश्मीरा व ग्राम प्रधान नंदी खुल्बे तथा प्रभारी प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। कवि व शिक्षक राजकुमार भंडारी ने घर घर अलख जगा दो जाकर, दे दो यह संदेश।नया सत्र शुरु है भईया, आ कर लो प्रवेश सुनाकर बच्चों और अभिभावकों को उत्साहित किया। पीटीए अध्यक्ष नवीन कश्मीरा व नंदी खुलबे ने अभिभावकों से सरकारी स्कूल में बच्चो का दाखिला करा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य ने विद्यालय से मिलने वाली योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान अल्ताब शाह, दलीप सिंह फर्त्याल, मोहनलाल राजपाल सिंह ने अभिभावकों को विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। संचालन प्रवक्ता अल्ताब शाह ने किया। इस दौरान केडी सिंह , संजय शर्मा, चंद्रभाल किंकर आदि मौजूद रहे।
