◾ रतौडा़ गांव में संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ से माहौल भक्तिमय
◾आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु
◾ भजन मंडली ने शानदार प्रस्तुति से बांधा समां
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के रतौडा़ गांव में स्थित मां भगवती मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ शुरु हुए संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। माता रानी के जयकारों से कोसी घाटी का माहौल गूंजायमान हो उठा। भजन मंडली ने शानदार प्रस्तुति दे समां बांधा।
मां भगवती मंदिर रतौडा़ में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हो उठा। रविवार को मंहत हरदास गिरी की देखरेख में आचार्य पं आंनद बल्लभ शास्त्री ने यजमान चंदन सिंह दरमाल, धन सिंह मेहरा, पूरन सिंह दरमाल, धन सिंह दरमाल से विधि विधान से पूजा अर्चना व मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। माता रानी के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। कथा व्यास चंद्र शेखर त्रिपाठी ने कथा पाठ कर मां भगवती की विभिन्न लीलाओं की जानकारी दी। कहा की मां संसार के कण कण में विराजमान हैं। सच्चे मन से मां की अराधना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। कथा सुनने आसपास के नैनीचैक, वर्धो, तल्ला व मल्ला गांव, तिवारीगांव, आमबाडी़, घंघरेठी, गरमपानी, खैरना, भुजान आदि तमाम गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। 15 अप्रैल को महाआरती, पूर्णाहुति के बाद भंडारे के साथ कथा का पारायण होगा। इस दौरान दयाल सिंह दरमाल, पुष्कर सिंह मेहरा, भुवन सिंह, मदन सिंह, हरीश सिंह, कुबेर सिंह, पुष्कर सिंह, शेर सिंह आदि आयोजन समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।