◾ आस्था के केंद्र सुप्रसिद्ध कैंची धाम में दिनों दिन बढ़ती जा रही श्रद्धालुओं की भीड़
◾ सुविधा युक्त धर्मशाला व एसडीआरएफ की तैनाती की भी उठी मांग
◾शिप्रा नदी में उतर रहे श्रद्धालुओं पर मंडरा रहा खतरा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम में उमड़ रहे श्रद्धालुओं की भीड़ से अब विशेष सुविधाओं की जरूरत भी महसूस होने लगी है। व्यापारिक संगठनों से जुड़े व्यापारी नेताओं ने श्रद्धालुओं की सुविधा को जरूरी कदम उठाए जाने पर जोर दिया है। श्रद्धालु शिप्रा नदी में भी उतर जा रहे हैं जिससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। व्यापारियों ने सुरक्षा के ठोस के साथ ही एसडीआरएफ के जवानों की तैनाती की मांग भी उठाई है।
आस्था के केंद्र कैंची धाम में बाबा भक्तों की भीड़ बढ़ती जा रही है आए दिन हजारों की संख्या में बाबा भक्त कैची धाम पहुंच रहे हैं। रविवार को भी हजारों भक्तों ने बाबा के दर पर मत्था टेका हालांकि प्रशासन ने पार्किंग सुविधा उपलब्ध करा श्रद्धालुओं को राहत दी है बावजूद अब भी श्रद्धालुओं को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन मंहगे कमरे व महंगे सामानों का मामला उठ रहा है ऐसे में कहीं ना कहीं तमाम गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आवश्यक सुविधाओं की भी जरूरत महसूस की जाने लगी है। कैंची धाम क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक धर्मशाला तथा शिप्रा नदी में उतर रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को एसडीआरएफ की तैनाती किए मांग जोर पकड़ने लगी है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष गरमपानी मनीष तिवारी, छड़ा इकाई के दीवान सिंह, कुलदीप खनायत, विरेंद्र सिंह बिष्ट, सुनील मेहरा, पंकज नेगी, हरीश चंद्र, नरेंद्र सिंह बिष्ट, संजय सिंह, कुबेर सिंह जीना आदि लोगों ने व्यवस्थाएं चाक-चौबंद किए जाने को जरूरी कदम उठाए जाने की मांग प्रशासन से की है।