◾ आशा कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न
◾ प्रशिक्षण में मिली जानकारी से लोगों को लाभान्वित करने की अपील
◾ एनएचएम के तत्वाधान में गरमपानी में हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आशा कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को पूरा हो गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में दी गई जानकारियों को साझा किया गया। योग के फायदे गिनाए गए। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को एक बार फिर गंभीरता से जिम्मेदारी निभाने का आह्वान भी किया गया।
एनएचएम के तत्वाधान में गरमपानी स्थित सभागार में आशा कार्यकर्ताओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन प्रशिक्षण में बताई गई जानकारी साझा की गई। प्रशिक्षण में दी गई जानकारियों का लाभ उठाने तथा लोगों को भी लाभान्वित करने की अपील की गई। योगा ट्रेनर पुष्पा पाठक ने योग से होने वाले फायदे बताए साथ ही योग से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी। ग्रामीणों को भी योग के प्रति जागरूक करने की अपील की। माहेश्वरी बर्गली व आशा देवी ने आशा कार्यकर्ताओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण में दी गई जानकारियों का लाभ उठाने तथा कोरोना संक्रमण की रफ्तार थामने को भी गंभीरता से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बेतालघाट ब्लॉक के छडा़ – खैरना, पाडली, हली, ज्योग्याडी़, मल्लाकोट, कफूल्टा, निगलाट, सिल्टोना, ब्यासी, हरोली, सिरोडी़, हरोली, खलाड़, पांगकटारा, मझेडा़ समेत कई गांवों से पहुंची आशाओ ने हिस्सा लिया। इस दौरान पुष्पा जोशी, नीमा भट्ट, भगवती देवी, खष्टी देवी,गंगा भंडारी, दीपा बिष्ट, प्रेमा शाही, बसंती तिवारी, भगवती जंतवाल, गंगा देवी, मंजू देवी, जानकी देवी, रोशनी, पिंकी बर्गली, माया रौतेला, चंद्रा देवी माता जलाल, हंसा जोशी, हेमा सुयाल, सावित्री जलाल समेत चालीसा आशा कार्यकर्ता मौजूद रही।
