◾ पहाड़ी से गिरे पत्थरों के चपेट में आने से बचें कई वाहन
◾कुछ देर थमे वाहनों के चक्के, खतरे के बीच फिर सुचारू हुआ यातायात
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर भुजान के समीप एकाएक कनवाडी़ की पहाड़ी दरकने से पत्थर हाईवे तक पहुंच गए संयोगवश कोई वाहन चपेट में नहीं आया और बडा़ हादसा टल गया। पत्थरो के गिरने का क्रम थमने के खतरे के बीच आवाजाही फिर सुचारू हुई।
शनिवार को रानीखेत खेलना स्टेट हाईवे पर बड़ा हादसा टल गया। एकाएक कनवाड़ी की पहाड़ी दरकने से बड़े-बड़े पत्थर स्टेट हाईवे तक पहुंच गए। संयोगवश कोई यात्री वाहन चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। लगातार पत्थर गिरने से आवाजाही कर रहे वाहन चालक सख्ते में आ गए। छोटे-बड़े वाहनों के चालकों ने वाहन रोक लिए। काफी देर तक पत्थर गिरते रहे। बिन बारिश पहाड़ी से पत्थर गिरने से लोग हैरत में पड़ गए। पत्थरों के गिरने का क्रम थमने के बाद वाहन चालकों ने वाहन आगे बढ़ाएं। खतरे के बीच बामुश्किल आवाजाही एक बार फिर सुचारू हुई। देर शाम तक पत्थर हाईवे पर ही पड़े रहे जिससे आवाजाही करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।