◾शिक्षा प्राप्त कर वायुसेना में अफसर बनने का है सपना
◾कविश के चयन पर गांव में खुशी की लहर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के डोबा गांव के मेधावी ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा पास कर गांव का मान बढ़ाया है। मेधावी सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से आगे की शिक्षा प्राप्त कर भारतीय वायु सेना में फाइटर पायलट बन देश की सेवा करना चाहता है। कवीश के चयन पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।
गरमपानी बाजार से सटे डोबा गांव निवासी गोविंद सिंह बिष्ट के बेटे कविश बिष्ट ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर ली है। कविश के पिता गोविंद सिंह भी वायुसेना में रहकर देश सेवा में जुटे हुए हैं। कविश ने बगैर कोचिंग के पहले ही प्रयास में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की परीक्षा पास कर जगह बनाई है।कविश वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय एअर फोर्स अकादमी हैदराबाद से शिक्षा ले रहे हैं। कविश के अनुसार सैनिक स्कूल से शिक्षा लेने के बाद वायुसेना में फाइटर पायलट बनकर देशसेवा करना उनका सपना है। मेधावी कविश के चयन पर गांव के वासिदों ने खुशी जता उज्जवल भविष्य की कामना की है।