◾ रतौडा़ गांव में संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश
◾ आसपास के गांवों से उमड़ा आस्था का सैलाब
◾ 15 अप्रैल को भंडारे के साथ होगा कथा का पारायण
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के रतौडा़ गांव में स्थित मां भगवती मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश हो गया। माता रानी के जयकारों से कोसी घाटी का माहौल गूंजायमान हो उठा। कथा व्यास ने मां भगवती की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया।
शनिवार को मां भगवती मंदिर रतौडा़ में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हो उठा। मंहत हरदास गिरी की देखरेख में आचार्य पं आंनद बल्लभ शास्त्री ने यजमान चंदन सिंह दरमाल, धन सिंह मेहरा, पूरन सिंह दरमाल, धन सिंह दरमाल से विधि विधान से पूजा अर्चना व मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा निकाली। माता रानी के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। कथा व्यास चंद्र शेखर त्रिपाठी ने कथा पाठ कर मां भगवती की विभिन्न लीलाओं का गुणगान किया। कहा की सच्चे मन से मां भगवती की पूजा अर्चना से तमाम कष्टों का निवारण होता है। कथा सुनने आसपास के नैनीचैक, वर्धो, तल्ला व मल्ला गांव, तिवारीगांव, आमबाडी़, घंघरेठी, गरमपानी, खैरना, भुजान आदि तमाम गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। 15 अप्रैल को महाआरती, पूर्णाहुति के बाद भंडारे के साथ कथा का पारायण होगा। इस दौरान दयाल सिंह दरमाल, पुष्कर सिंह मेहरा, भुवन सिंह, मदन सिंह, हरीश सिंह, कुबेर सिंह, पुष्कर सिंह, शेर सिंह आदि आयोजन समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।