◾सहायक अभियंता ने सुयालबाड़ी बाजार का लिया जायजा
◾मुआवजा लेने के बावजूद चौड़ीकरण में रोडा़ बने रहे लोगों पर होगी कार्रवाई
◾काकड़ीघाट से क्वारब तक किए जा रहे कार्यों का भी किया निरीक्षण
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर सुयालबाडी़ क्षेत्र में लाखों रुपये मुआवजे के बाद भी भूमि से अतिक्रमण न हटाने पर सहायक अभियंता ने मौके पर पहुंच जल्द भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। चेतावनी दी की यदि जल्द अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो फिर एनएच खुद जेसीबी मशीन से अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई करेगा।
शुक्रवार को एनएच के सहायक अभियंता जीके पांडे ने सुयालबाड़ी क्षेत्र में एनएच के चौड़ीकरण कार्य का जायजा लिया। बाजार क्षेत्र में लाखों रुपये मुआवजा लेने के बावजूद जमीन खाली न होने से चौड़ीकरण कार्य प्रभावित होने का निरीक्षण किया। भू स्वामियों को तत्काल भूमि खाली करने को कहा। भूस्वामियों ने भी कई तर्क दिए पर सहायक अभियंता ने एक न सुनी। साफ कहा की मुआवजा लेने के बावजूद चौड़ीकरण का कार्य प्रभावित किया जा रहा है जिसे कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। कई बार नोटिस के बावजूद मनमानी की जा रही है। चेतावनी दी की यदि जल्द जमीन खाली नहीं की गई तो विभाग की जेसीबी मशीन से जमीन खाली करवाई जाएगी ताकि समय रहते चौड़ीकरण का कार्य पूरा किया जा सके। बाद में सहायक अभियंता ने क्वारब क्षेत्र तक किए जा रहे चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण कर मताहतों को विभिन्न दिशा निर्देश दिए।