= आपदा से ही झेल रहे संकट
= आए दिन करना पड़ रहा परेशानी का सामना
= क्षेत्रवासियों का सब्र देने लगा है जवाब

(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

आपद के बाद से ही पेयजल व्यवस्था दुरुस्त होने का नाम नहीं ले रही। आए दिन पेयजल व्यवस्था चरमराने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार परेशानी झेल रहे लोगों का अब पारा चढ़ गया है क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो फिर संबंधित विभाग के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।
खैरना बाजार क्षेत्र में लोगों के लिए पेयजल संकट सिरदर्द बन चुका है। आए दिन पेयजल व्यवस्था चरमरा जा रही है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व ग्राम प्रधान पूरन लाल साह का आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। आए दिन पेयजल पानी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में हैंडपंप व प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि जल संस्थान बिल तो समय पर भेज देता है पर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त नहीं कर पा रहा है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दो टूक चेतावनी दी है कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो फिर क्षेत्रवासियों को साथ लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।

error: Content is protected !!