🔳 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में किया गया उपचार
🔳 एकाएक गिरे पत्थरों से मची अफरातफरी
🔳 हाईवे पर अतिसंवेदनशील भोर्या बैंड क्षेत्र की घटना
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर अतिसंवेदनशील भोर्या बैंड क्षेत्र में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर बाइक सवार घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में घायल का उपचार किया गया। गनीमत रही की बाईक सवार बाल बाल बच गया और बड़ा हादसा टल गया।
बुधवार को समीपवर्ती ताड़ीखेत निवासी कृष्णा शाम के समय बाइक से गरमपानी क्षेत्र से गांव की ओर रवाना हुआ। कृष्णा हाईवे पर अतिसंवेदनशील भोर्यो बैंड़ क्षेत्र में पहुंचा ही था की जाम लगने से वह भी जाम में फंस गया। तभी पहाड़ी से एकाएक गिरा पत्थर कृष्णा को जा लगा। पहाड़ी से पत्थर गिरने से अफरा तफरी मच गई। जाम में फंसे अन्य वाहनों में सवार यात्री भी वाहनों से बाहर निकल सुरक्षित स्थान की ओर दौड़े। पत्थर लगने से चोटिल कृष्णा को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। गनीमत रही की बड़ा हादसा टल गया।

error: Content is protected !!