= व्यापारियों की बैठक में तमाम बिंदुओं पर चर्चा
= कैंची मेले में भी व्यवस्था संभालगें व्यापारी
= जल्द सौपी जाऐगी जिम्मेदारी
(((हरीश चंद्र/पंकज भट्ट/कुबेर जीना/हरीश कुमार की रिपोर्ट)))
कैंची धाम क्षेत्र में व्यापारियों की बैठक में तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। आगामी 15 जून को लगने वाले मेले की तैयारियों, पेयजल व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण समेत तमाम मुद्दे उठे। सर्वसम्मति से तय हुआ कि जल्द ही व्यापारियों को संगठन की जिम्मेदारी दी जाएगी साथ ही आगामी 15 जून को लगने वाले मेले में क्षेत्र के व्यापारी व्यवस्थाओं दुरुस्त करने में बढ़-चढ़कर भागीदारी करेंगे।
व्यापारी नेता दिनेश तिवाड़ी की अध्यक्षता में कैची बाजार में हुई व्यापारियों की बैठक में तमाम मुद्दे उठे। तय हुआ की जल्द व्यापार मंडल ईकाई का गठन कर पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी जाऐगी। वक्ताओं ने कहा की क्षेत्र में गंदगी तथा आवारा पशुओं की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। एकजुट होकर गंदगी निस्तारण व आवारा पशुओं को गौ सदन भेजने की मांग उठाई जाएगी। 15 जून को होने वाले भंडारे में व्यापारियों की भूमिका तय होगी साथ ही पेयजल व्यवस्था को भी संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान दीपक तिवाडी़, हेम तिवाडी़, चंद शेखर तिवारी, संजय कुमार, रमेश किरोला, गोपाल किरोला, कुंदन सिंह, नरेश तिवाडी़, हरीश चंद्र, रिंकू टम्टा, दीपक बिष्ट, मुकेश तिवाडी़, विक्की तिवारी आदि मौजूद रहे।
