= दो सीएचसी तथा पांच उप केंद्रों में शुरू हुई जांच
= छह टीमों को भी किया गया सक्रिय
= संक्रमित महिला के संपर्क में आए लोगों की कॉन्ट्रैक्ट हिस्ट्री तलाशने का कार्य भी शुरू

(((ब्यूरो चीफ विरेन्द्र बिष्ट/फिरोज अहमद/सुनील मेहरा की रिपोर्ट)))

रामगढ़ ब्लॉक के छियोडी़ गांव में बुजुर्ग महिला के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। दो सीएचसी तथा पांच उप केंद्रों में कोरोना जांच शुरु करा दी गई है जबकी छह टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। संक्रमित महिला के संपर्क में आने वाले लोगों की कॉन्ट्रैक्ट हिस्ट्री खंगालने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
छियोडी़ गांव में संक्रमित पाई गई महिला के संपर्क में आए लोगों की कांटेक्ट हिस्ट्री खंगालने का कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। एसडीम राहुल शाह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को रोजाना रिपोर्ट उपलब्ध कराने तथा गांवों की मॉनिटरिंग तेज करने के निर्देश दिए हैं साथ ही राजस्व व रेगुलर पुलिस को भी मास्क जरूरी करने के लिए करने को अभियान चलाने को कहा है।जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. सतीश पंत के अनुसार पूर्व में गठित स्वास्थ्य कर्मियों की छह टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। जबकि सीएचसी बेतालघाट व गरमपानी के साथ ही पांच उप केंद्रों में कोरोना जांच शुरु करा दी गई है। प्रभारी के अनुसार लगातार गांवों की निगरानी की जा रही है।