= ग्रामीणों का चढ़ा पारा, जताया लगाया उपेक्षा का आरोप
= पासबुक में जमा धन राशि की जानकारी ना हो पाने से ग्रामीण परेशान

(((हरीश कुमार/पंकज भट्ट/हरीश चंद्र/पंकज नेगी की रिपोर्ट)))

बैंक पासबुक में एंट्री ना होने से ग्रामीणों ने रोष जताया है। पासबुक में एंट्री ना होने से जमा धनराशि का पता ही नहीं चल पा रहा है ऐसे में ग्रामीणों का पारा चढ़ गया है। ग्रामीणों ने बैंक पर उपेक्षा का आरोप लगाया है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर सुयालबाडी़ स्थित ग्रामीण बैंक में पिछले एक वर्ष से ग्रामीणों की पासबुक में एंट्री नहीं हो रही है। जिससे ग्रामीणों का पारा चढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बैंक के कई चक्कर लगाने के बावजूद बैंक पासबुक में एंट्री नहीं की जा रही है जिस कारण पासबुक में जमा धनराशि का सही अंदाजा नहीं हो रहा है। सरकारी कार्यों से खाते में आने वाले पैसों की भी जानकारी नहीं हो रही है। कई बार गुहार लगाने के बावजूद बैंक कर्मी सुनने को तैयार नहीं है जबकि एक वर्ष बीत चुका है। ऐसे में बैंक कर्मचारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। गांव की तारादेवी, सरूली देवी, सुरेश लाल, पनी राम, बचे सिंह, हंसी देवी, खष्टी देवी, सोबन सिंह, गिरीश लाल आदि ने बैंक पासबुक में एंट्री किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है कि यदि उपेक्षा की गई तो फिर बैंक के उच्च अधिकारियों से शिकायत की जाएगी।