= हाईवे पर खैरना बाजार के समीप की घटना
= हाईवे किनारे खड़ी पिकअप वाहन के पीछे जा भिड़ी अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही कार
=कार में सवार पांच लोग सुरक्षित
(((अंकित सुयाल/कुबेर जीना/महेंद्र कनवाल/भरत बोहरा की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर तेज रफ्तार कार हाईवे किनारे खड़े पिकअप वाहन से जा भिड़ी। संयोगवश कार में सवार एक ही परिवार के पांच सदस्य बाल-बाल बच गया। घटना से हाईवे पर जाम भी लगा। चौकी पुलिस के जवानों ने यातायात सुचारू कराया। बाद में दोनों वाहन स्वामियों का आपस में समझौता हो गया।
बुधवार को पिकअप यूके 04 सीए 7308 का चालक हाईवे पर खैरना बाजार के समीप वाहन को हाईवे किनारे खड़ा कर आराम करने लगा। कुछ ही देर में अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रही कार यूके06 एल 0177 ने पिकअप वाहन के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन घूमकर पहाड़ी से जा टकराया। कार का भी अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हाईवे पर आवाजाही कर रहे यात्रियों ने क्षतिग्रस्त कार के अंदर फंसे लोगों को एक-एक कर बाहर निकाला। संयोगवश कार में सवार एक ही परिवार के पांच सदस्य बाल-बाल बच गए। किसी भी सदस्य को खरोच तक नहीं आई। घटना की सूचना पर चौकी पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। दुर्घटना से हाईवे पर जाम लग गया। चौकी पुलिस के जवानों ने दोनों वाहनो को हाईवे से हटाया तथा बमुश्किल यातायात सुचारू कराया। पुलिस के अनुसार दोनों वाहन स्वामियों में आपस में समझौता हो गया।
