= एनएच को दुरुस्त करने को युद्ध स्तर पर शुरू हुआ कार्य
= गड्ढों पर पैच वर्क,धूल से बचने को छिड़काव व मलबा हटाने का कार्य भी शुरू
= कार्यदाई संस्था ने भवाली से क्वारब तक एनएच के सुधार को तेज किया कार्य
(((ब्यूरो चीफ विरेन्द्र बिष्ट/फिरोज अहमद/सुनील मेहरा/भीम बिष्ट की रिपोर्ट)))
सांसद अजय टम्टा के अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे का निरीक्षण कर अधिकारियों के पेंच कसे जाने से अब एनएच विभाग एक्शन मोड पर आ गया है। क्वारब से खैरना तक एनएच को दुरुस्त करने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो चुका है। जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगाए जा चुके हैं।गड्डो पर पेंच वर्क का कार्य तेज कर दिया गया है। एनएच के दुरुस्त होने से यात्रियों व वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
आपदा के बाद से राष्ट्रीय राजमार्ग बदहाली का दंश झेल रहा है। जगह-जगह लंबा जाम लगने व दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ने पर पिछले दिनों अल्मोड़ा पिथौरागढ़ सांसद अजय टम्टा ने विभागीय अधिकारियों के साथ एनएच का औचक निरीक्षण किया। जगह-जगह अव्यवस्था देख सांसद का पारा चढ़ गया। चेतावनी बोर्ड ने लगाए जाने तथा पानी का छिड़काव ना करने पर सांसद आपा खो बैठे। एफआईआर दर्ज कराने तक की चेतावनी दे डाली। सख्ते में आए एनएच प्रशासन व कार्यवाही संस्था ने एनएच को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है। क्वारब से खैरना तक एनएच को दुरुस्त करने का कार्य शुरू हो चुका है। जगह जगह चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं जबकि बाजार क्षेत्रो में पानी छिड़काव का कार्य शुरू कर दिया गया है। गड्ढों में पेंच वर्क के जाने की कवायद भी तेज हो चुकी है। जगह-जगह इकठ्ठा मलबे को भी हटाया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार एनएच को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया जा चुका है। एनएच को दुरुस्त करने का कार्य शुरु किए जाने से यात्रियों के साथ ही वाहन चालकों ने भी राहत की सांस ली।
