= बेतालघाट ब्लॉक के ब्यासी, बिछनै व नौडा़ गांव में पानी को हाहाकार
= ग्राम प्रधान ने लगाया संबंधित विभाग पर गांव की उपेक्षा किए जाने का आरोप
(((अंकित सुयाल/कुबेर जीना/मनीष कर्नाटक/कमल बधानी की रिपोर्ट)))
गांव में पेयजल संकट बढ़ने से ग्राम प्रधान का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। लगातार उपेक्षा किए जाने से ग्राम प्रधान ने अब अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है। दो टूक चेताया है की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बेतालघाट ब्लॉक के ब्यासी गांव में आए दिन पेयजल व्यवस्था चरमरा जा रही है। ग्रामीणों को समुचित पेयजल नहीं मिल रहा। गांव के समीप ही नौडा़ तथा बिछनै आदि क्षेत्रो में भी ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को परेशान है। मजबूरी में वाहनों में पानी ढोकर घर तक पहुंचाना पड़ रहा है। तेज धूप में भी लोग सिर पर पानी ढोने को मजबूर है। ग्राम प्रधान ब्यासी मंजू आर्या के अनुसार कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या की जानकारी दी चुकी है बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। लगातार गांव की उपेक्षा की जा रही है। गांव के करीब सौ से परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। पेयजल संकट होने से खेती-बाड़ी व घर के अन्य कार्य भी प्रभावित हो चुके हैं। ग्राम प्रधान मंजू ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि जल्द गांव में पेयजल व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो फिर तहसील परिसर में धरना शुरू किया जाएगा।
