= मझेडा़ गांव के समीप तक पहुंची आग की लपटें
= कई हेक्टेयर वन संपदा खाक, जीव जंतुओं को भी नुकसान की आशंका

(((दलिप नेगी/भरत बोहरा/पंकज नेगी/मनोज पडलिया की रिपोर्ट)))

रातीघाट बेतालघाट मोटर मार्ग पर स्थित नौडा़ क्षेत्र से उठी आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते कई हेक्टेयर जंगल आग की भेंट चढ़ गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया क देर रात तक आग धधकती रही पर वन विभाग की नींद नहीं टूटी। आग पर काबू पाने के प्रशिक्षण, वन कर्मियों की तैनाती समेत तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं।
रातीघाट बेतालघाट मोटर मार्ग पर स्थित नौडा़ क्षेत्र से सटे जंगल को आग ने घेर लिया। देखते ही देखते आग की लपटों ने जंगल के बड़े हिस्से को आगोश में ले लिया। जंगल में बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगी। जंगल की आग मझेडा़ गांव के समीप स्थित जंगल तक भी पहुंच गई। हवा ने जंगल की आग को और तेज कर दिया। कई हेक्टेयर वन संपदा जलकर खाक हो गई। जीव जंतु भी प्रभावित हुए हैं। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग पर खोखले दावे किए जाने का आरोप लगाया है। कहा कि जंगल आग से खाक होते जा रहे हैं पर वन विभाग की नींद नहीं टूट रही। दो टूक चेतावनी दी कि यदि यही हालात रहे तो फिर वन विभाग के खिलाफ सड़क पर उतर आंदोलन शुरू किया जाएगा।