= काकडीघाट के समीप हुआ हादसा
= हाईवे पर तेजी से बढ़ रहा दुर्घटनाओं का ग्राफ
(((अंकित सुयाल/कुबेर जीना/महेंद्र कनवाल/भीम बिष्ट की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे दुर्घटनाओं का हाईवे बन चुका है। दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। काकडी़घाट क्षेत्र सब्जी से लदा ट्रक हाईवे किनारे पलट गया। दुर्घटना में वाहन चालक को गंभीर चोट पहुंची। आए दिन दुर्घटनाएं होने से वाहन स्वामियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
हल्द्वानी निवासी सागर कैंटर यूके 04 सीए 3670 में सब्जी लाद मुनस्यारी की ओर रवाना हुआ। सोमवार सुबह करीब साढे पांच बजे व अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर काकडीघाट क्षेत्र के समीप पहुंचा ही था कि एकाएक वाहन असंतुलित होकर हाईवे किनारे पलट गया। वाहन के पलटने से हाईवे पर आवाजाही कर रहे वाहन चालक रुक गए। आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पर पहुंचे। दुघर्टनाग्रस्त वाहन के अंदर फंसे वाहन चालक सागर को बमुश्किल बाहर निकाला गया। उपचार के लिए सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया। चिकित्सको ने घायल वाहन चालक का उपचार किया। आए दिन दुर्घटनाएं होने से वाहन स्वामी भी परेशान हैं वहीं क्षेत्र वासियों ने हाइवे को दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है।
