= वनाग्नि से धधकता रहा जंगल,वन संपदा खाक
= आग लगने से हाईवे तक गिरते रहे पत्थर
= दहशत में गुजारी छडा़ गांव के वासिंदो ने रात

(((ब्यूरो चीफ विरेन्द्र बिष्ट/फिरोज अहमद/सुनील मेहरा की रिपोर्ट)))

अल्मोडा़ हल्द्वानी हाईवे से सटा थुआ के जंगल का काफी हिस्सा आग से खाक हो गया। देर रात तक जंगल में आग धधकती रही। ऊंची लपटो से छडा़ गांव के वासिंदे भी दहशत में रहे। जंगल में आग से चटकर पत्थर भी हाईवे तक पहुंचे। संयोगवश कोई वाहन चपेट में नही आया और बडा़ हादसा टल गया।
वन विभाग के तमाम दावो के बावजूद जंगल आग से खाक होते जा रहे है। देर शाम अल्मोडा़ हल्द्वानी हाईवे से सटा थुआ का जंगल भी दावानल की चपेट में आ गया। देखते ही देखते कुछ ही देर में जंगल का काफि हिस्सा आग की चपेट में आ गया। आग की ऊंची लपटो ने जंगल का कई हेक्टेयर हिस्सा खाक कर दिया।वन संपदा को भी भारी नुकसान पहुंचा। हाईवे तक पत्थर भी गिरते रहे। गनीमत रही कोई यात्री वाहन चपेट में नही आया और बडा़ हादसा टल गया। देर रात तक आग धधकने से छडा़ गांव के वासिंदे दहशत में आ गए। स्थानीय लोगो ने जंगलो को आग से बचाने को गंभीरता से कार्य किए जाने की मांग वन विभाग से की है।