= बेतालघाट में महिला मोर्चा की बैठक में तमाम बिंदुओं पर चर्चा
= दस गरीब महिलाओं को दी गई भिटौली
(((दलिप नेगी/मनोज पडलिया/भीम बिष्ट/भरत बोहरा की रिपोर्ट)))
बेतालघाट स्थित भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की बैठक में तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। संगठन की जिलाध्यक्ष प्रतिभा जोशी ने राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं को गांव-गांव पहुंचाने का आह्वान किया साथ ही संगठन से जारी सप्ताह दिवस कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिभा जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन की मजबूती को विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती को महिला मोर्चा बढ़ चढ़कर कार्य कर रही है। जिलाध्यक्ष प्रतिभा जोशी ने राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं को गांव गांव पहुंचाने के साथ ही संगठन के सप्ताह दिवस कार्यक्रमों को भी मनाने की अपील की। बाद में जीवन वर्षा संगम कला समिति की अध्यक्ष वर्षा आर्या, सचिव प्रगति जैन ने भटोली कार्यक्रम के तहत दस गरीब महिलाओं को भिटौली दी। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इस दौरान महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम जोशी, दीपा जोशी, रितु तिवारी, ज्योति बोहरा, नीमा देवी, ज्योति आर्या, विमला नेगी, राधा जलाल, रेनू, प्रेमा जलाल, चित्रा जैड़ा, नंदी खुल्बे, हेमा चौधरी, गीता बोहरा, नीमा बोहरा, माया पंत आदि मौजूद रहे।
