= सुयालगाड़ में श्रीमद भागवत कथा का श्रीगणेश
= आसपास के गांवो से उमड़ रहा श्रद्धा का सैलाब
= भजन कीर्तनो से माहौल भक्तिमय

(((अंकित सुयाल/कुबेर जीना/महेन्द्र कनवाल की रिपोर्ट)))

रामगढ़ ब्लॉक के सुयालगाड़ गांव में श्रीमद् भागवत कथा का विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद श्री गणेश हो गया। कथा व्यास आचार्य जगदीश चंद्र जोशी ने श्रीमद् भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।
गांव में शुरू हुए श्रीमद् भागवत कथा में भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो उठा। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक कुमाऊंनी वेशभूषा में कलश यात्रा निकाली। धर्माचार्यों ने यजमानो से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराएं। कथा व्यास आचार्य जगदीश चंद्र जोशी ने कहा कि सच्चे मन से ईश्वर की भक्ति करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। बताया कि ईश्वर संसार के कण-कण में विराजमान है। कथा सुनने को सुयालबाडी़, बसगांव, छिमी, ढोकाने, काकडीघाट आदि दूरदराज से श्रद्धालु पहुंच रहे है। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान कंचन सुयाल, दिनेश सुयाल, विपिन जोशी, नारायण सुयाल, विनोद सुयाल, गिरीश सुयाल, भानू, सूरज, धीरू, कन्नू, आरती, वंदना, पूजा, शिवांगी, कोमल आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!