= यशपाल व करण माहरा को दायित्व मिलने पर कांग्रेसी खुश
= बेतालघाट व कैंची क्षेत्र में कांग्रेसियों ने की बैठक

(((हरीश कुमार/पंकज भट्ट/पंकज नेगी/मदन सिंह की रिपोर्ट)))

बाजपुर विधायक यशपाल आर्या को नेता प्रतिपक्ष तथा करन माहरा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई। वक्ताओं ने कहा कि हाईकमान के फैसले से संगठन को मजबूती मिलेगी।
बेतालघाट के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिव मंदिर परिसर में बैठक की। यशपाल आर्या को नेता प्रतिपक्ष तथा करन माहरा को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर आलाकमान का आभार जताया। कहा कि हाईकमान के फैसले से निश्चित रूप से संगठन को मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई। कार्यक्रम में ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा बोहरा, ललिता आर्या, शेखर दानी, नवीन जोशी, प्रदीप पंत, गणेश तिवारी, गोपाल नैनवाल, गणेश जोशी, तरुण कोहली, नवीन आर्या, मंजू पंत, नंदकिशोर आदि मौजूद रहे। इधर कैंची क्षेत्र में भी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। यहां भुवन तिवारी, पवन कुमार, हर्षित तिवारी, दीपक तिवारी, भीम सिंह कनवाल, तारा सिंह, विक्रम तिवारी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!