= नवनिर्वाचित विधायक ने किया तमाम गांवो का दौरा
= मतदाताओं का भी जताया आभार
= समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा
(((ब्यूरो चीफ विरेन्द्र बिष्ट/फिरोज अहमद/भीम बिष्ट/दलिप नेगी की रिपोर्ट)))
नवनिर्वाचित विधायक सरिता आर्या ने तमाम क्षेत्रो का दौरा कर जनसमस्या सुनी। समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने पर मतदाताओं का आभार जताया। नवनिर्वाचित विधायक ने कहा की गांवो के विकास को गंभीरता से कार्य किया जाऐगा।
शनिवार को नवनिर्वाचित विधायक सरिता आर्या ने गरमपानी मुख्य बाजार से क्षेत्र कार्यक्रम की शुरुआत की। रोड शो के जरिए मतदाताओं का आभार जताया। छडा़ गांव में हुई बैठक में गांव के लोगो ने नवनिर्वाचित विधायक को तमाम समस्याएं गिनाई। विधायक सरिता आर्या ने ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।कहा की ग्रामीण विकास को सभी के राय मशवरे से कार्य किया जाऐगा। गांव पहुंचने पर गांव के वासिंदो ने विधायक का स्वागत किया। बाद में विधायक ने गंगोरी, मर्नसा, सुयालबाडी़, नैनीपुल, दियारी, मोना आदि क्षेत्रो में भी जनसमस्याएं सुनी। विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने पर मतदाताओं का आभार जताया। विधायक ने कहा की केंद्र व राज्य सरकार गांवो की बेहतरी के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगो को लाभ मिल रहा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल, पूरन लाल साह, दामोदर जोशी, पंकज पंत, रंजन त्रिपाठी, भैरव नैनवाल, नीरज बिष्ट, धन सिंह, पूरन सिंह, खुशाल सिंह, जीवन सिंह, रेखा बिष्ट, ममता बिष्ट, मोहनी देवी, खष्टी बिष्ट, हेमा बिष्ट आदि मौजूद रहे।
