= पेयजल संकट से परेशान सुयालबाडी़ बाजार व गांव के वासिंदे
= प्राकृतिक जल स्रोत भी सूखने के कगार पर
(((कुबेर जीना/अंकित सुयाल/मनीष कर्नाटक/महेंद्र कनवाल की रिपोर्ट)))
गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल संकट भी बढ़ गया है। प्राकृतिक जल स्रोत भी सूखते जा रहे है। पेयजल संकट के कारण लोगो को काफि दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल संकट से परेशान गांव के लोग दूरदराज से पानी ढोने को मजबूर है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुयालबाडी़ बाजार तथा गांव में पेयजल संकट सिर चढ़कर बोल रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही समीप स्थित प्राकृतिक जल स्रोत भी सूखने के कगार पर पहुंच चुका है। जिस कारण लोग परेशानी का सामना करने को मजबूर है। पेयजल संकट गहराने से मवेसियो के लिए भी पानी की दिक्कत बढ़ गई है। क्षेत्रवासियों का आरोप है की कई बार पेयजल व्यवस्था को मांग उठाई जा चुकी है पर कोई सुनवाई नही हो रही। क्षेत्रवासियों ने क्षेत्र में टेंकरो के माध्यम से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। स्थानीय लोगो का कहना है की पेयजल किल्लत होने से तमाम अन्य कार्य प्रभावित हो रहे है। कई लोग वाहन बुक कर पानी ढो रहे है। लोगो ने टैकरो से पानी की आपूर्ति किए जाने की मांग की है ताकी कुछ हद तक पानी का संकट कम हो सके।
