= आरोपित के खिलाफ थाना बेतालघाट में मुकदमा दर्ज
= सरकारी देशी शराब की दुकान में भी मिली अनियमितताएं
(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट क्षेत्र में लगातार बिक रही अवैध शराब की बिक्री पर गंभीर रुख अपनाते हुए उपजिलाधिकारी ने छापेमारी कर देसी शराब की दुकान के पीछे कमरे से 19 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की है। आरोपित के खिलाफ बेतालघाट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है एसडीम के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा।
बेतालघाट क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ महिलाएं लगातार आक्रोशित थी। शुक्रवार को एसडीएम राहुल शाह ने विभागीय अधिकारियों के साथ ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया। बेतालघाट स्थित देसी शराब की दुकान के पीछे बने कमरों में 19 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। शराब के साथ पकड़े गए भास्कर सिंह के खिलाफ बेतालघाट थाने में आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है वही देसी शराब की दुकान में भी तमाम अनियमितताएं पाई गई। जांच के दौरान दुकान में रेट लिस्ट नहीं लगाई गई थी जबकि स्टॉक बुक भी दुरुस्त नहीं थी। एसडीएम राहुल शाह ने मामले में कार्यवाही को जिला आबकारी अधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है।
