= आए दिन हो रहा झगड़ा मारपीट पर उतारू हो रहे शराबी
= अवैध शराब बिक्री से बिगड़ता जा रहा माहौल
= छोटे-छोटे नौनिहालों के भी नशे की जद में आने की आशंका
(((मदन सिंह/हरीश चंद्र/पंकज नेगी/मनीष कर्नाटक की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक की सुदूर थुआ ब्लॉक क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री तेज हो गई है। शराब बिक्री के जोर पकड़ने से गांव का माहौल अशांत होता जा रहा है। शराबी मारपीट पर उतारू हो रहे हैं जिससे लोगों का जीना दूभर हो चुका है। ग्रामीणों में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
शांत समझे जाने वाले गांवों को शराब ने अशांत कर डाला है। भारी मात्रा में गांवों में अवैध शराब पहुंचाई जा रही है। शराब बिक्री होने से छोटे-छोटे नौनिहालों के भी नशे की गिरफ्त में फंसने की आशंका बढ़ती ही जा रही है। शाम ढलते ही शराबी गांव में उत्पात मचा रहे हैं। टोकने पर मारपीट पर उतारू हो रहे हैं। खुलेआम शराब बिक्री होने से गांव के लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। आरोप लगाया है कि कई बार शराब बिक्री पर अंकुश लगाए जाने की मांग उठाई जा चुकी है पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। ग्रामीणों ने गांव में शराब बिक्री करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। कहा है की मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया तो फिर तहसील मुख्यालय में धरना दिया जाएगा।
