= एक्शन मोड पर नजर आई नवनिर्वाचित विधायक सरिता आर्या
= समीक्षा बैठक में उठे तमाम मुद्दे
(((दलिप नेगी/मनोज पडलिया/सुनील मेहरा/कमल बधानी की रिपोर्ट)))
विधायक बनने के बाद विभागीय अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक में ही नवनिर्वाचित विधायक सरिता आर्या एक्शन मोड पर नजर आई। विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। दो टूक चेताया की हिलावाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्राथमिकता से समस्याओं के निर्देश दिए। पंचायत प्रतिनिधियों ने तमाम मुद्दे उठाए।
शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में विधायक सरिता आर्या की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। बेतालघाट भुजान मोटर मार्ग को दुरुस्त करने, शहीद बलवंत सिंह भुजान वर्धो मोटर मार्ग पर काली पहाड़ी पर सुरक्षात्मक कार्य कराने, बेतालघाट से दिल्ली व देहरादून रोडवेज बस सेवा पुनः शुरू कराए जाने तथा रतौड़ा, तिवारीगांव, आमबाडी, रौलियागांव, जावासेरा क्षेत्र में आपदा में ध्वस्त सिंचाई नगरों को दुरुस्त कराने तथा बेतालघाट ब्लॉक सभागार को जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखे जाने की मांग उठाई गई। विधायक सरिता आर्या ने समस्याओं के समाधान के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए साथ ही गंभीरता से निदान को कहा। चेताया कि हीलाहवाली पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ब्लाक प्रमुख आनंदी बधानी, एसडीएम राहुल शाह, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह बोहरा, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष मनोज पडलिया, तारा भंडारी, ग्राम प्रधान मल्ली पाली शेखर दानी, दलीप सिंह नेगी,किसन बुधोडी़, गिरधर सिंह, विनोद ढौडियाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विद्यालय के समायोजन का भी उठा मुद्दा
बैठक के दौरान बेतालघाट स्थित राजीव गांधी अभिनव आवासीय विद्यालय को राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालय में समायोजन किए जाने का मुद्दा भी जोर शोर से उठा। अभिभावक संघ अध्यक्ष विरेंद्र सिंह ने विधायक सरिता आर्या को अभिभावकों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा। कहा कि यदि समायोजन हुआ तो अभिभावक आंदोलन को विवश होंगे। विधायक ने मामले पर शिक्षा मंत्री से वार्ता का भरोसा दिलाया। बाद में विधायक ने निर्माणाधीन घिरौली पुल का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए तथा समयाअवधि पर पुल निर्माण पूरा करने को कहा।
