= कैबिनेट मंत्री ने गिनाई प्राथमिकताएं
= गरमपानी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

(((विजय रौतेला/हरीश कुमार/हरीश चंद्र/पंकज भट्ट की रिपोर्ट)))

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के क्षेत्र में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। तमाम समस्याएं गिनाई। कैबिनेट मंत्री ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव गांव पहुंचा जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।
कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार गरमपानी पहुंचे कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव पहुंचाने का आह्वान किया साथ ही क्षेत्र की समस्याओं को समाधान का भरोसा दिलाया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार गांवों के विकास को गंभीरता से कार्य कर रही है। कुटीर उद्योगों के माध्यम से लोगों को गांवों में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान देवेंद्र ढेला, रमेश सुयाल, पंकज पंत, मधुसूदन जोशी, दामोदर जोशी, रईस अहमद, गिरीश परिहार, देवेंद्र सिंह बिष्ट, दीपक जोशी, देव सिंह बोहरा, अनिल बुधलाकोटी, हीरा सिंह आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!