◾रानीखेत विधायक ने किया कार्यों का शिलान्यास
◾गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरे करने के दिए निर्देश
◾डामरीकरण व सुधारीकरण का किया जाएगा कार्य
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रहे महत्वपूर्ण चापड़ – बिल्लेख मोटर मार्ग के हालत में अब सुधार होगा। करीब 4.20 करोड़ रुपये की धनराशि से मोटर मार्ग पर डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा। विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने कार्यों का शिलान्यास किया।
तमाम गांवों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण चापड़ – बिल्लेख मोटर पर अब गांवों के बाशिंदो को आवाजाही में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सरकार ने डामरीकरण व सुधारीकरण कार्यों के लिए लगभग 4.20 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विधायक रानीखेत डा. प्रमोद नैनवाल ने विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ कार्यों का शिलान्यास किया। विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने कहा की गांवों की सड़कों में सुधार को गंभीरता से कार्य किया जा रहा है ताकी लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। विधायक ने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस पूर्व स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बिनसर रामसिंह रावत, रमेश खनायत, सुनील मेहरा, राजेंद्र नेगी, मनीष चौधरी,विजय नेगी, कुलदीप खनायत, हरीश मेहरा, पनी राम आदि मौजूद रहे।




