◾रातीघाट क्षेत्र में हाइवे के एक हिस्से में चौड़ी हुई दरार
◾दुर्घटना का जोखिम भी हुआ दोगुना, अनदेखी पर आमादा एनएच प्रशासन
◾व्यापारियों ने उठाई हाइवे को दुरुस्त करने की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

कुमाऊं की महत्वपूर्ण लाइफ लाइन पर संकट बढ़ गया है। रातीघाट क्षेत्र में हाइवे के एक हिस्से में दरार चौड़ी होने से दुर्घटना का जोखिम दोगुना हो गया है। बावजूद एनएच प्रशासन अनदेखी पर आमादा है। व्यापारियों ने हाईवे को दुरुस्त करने की पुरजोर मांग उठाई है।
अल्मोडा़ हल्द्वानी हाईवे लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रहा है। तीन वर्ष पूर्व मूसलाधार बारिश से जगह जगह ध्वस्त हाईवे आज भी जस का तस है। यात्री जान हथेली पर रख आवाजाही को मजबूर हैं। कई जगह पहाड़ी काट वन-वे यातायात संचालित किया जा रहा है। अब रातीघाट क्षेत्र में हाइवे के एक हिस्से पर दरारें गहराने से संकट बढ़ गया है। पहले से भूधंसाव की जद में आए हाइवे पर दरारें चौड़ी हो चुकी है। हाइवे के किनारे का हिस्सा दो भागों में बंट चुका है। हाइवे पर दरार गहराने से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है वहीं बार बार जाम भी लग जा रहा है। रविवार को भी लगभग आधा घंटे जाम लगा रहा। रात के वक्त खतरा दोगुना बढ़ जा रहा है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी, फिरोज अहमद, महेंद्र सिंह, सुनील मेहरा, कुलदीप सिंह, हरीश कुमार, पंकज नेगी के अनुसार रातीघाट समेत तमाम क्षेत्रों में हाइवे पर खतरा बना हुआ है पर सुध नहीं ली जा रही। कभी भी बड़ी घटना सामने आ सकती है। व्यापारियों ने हाइवे पर जगह जगह मंडरा रहे खतरे को टालने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!