◾मुख्य चिकित्साधिकारी ने अपनाया सख्त रुख
◾लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी
◾सीएचसी सुयालबाडी़ में डूयूटी के बावजूद मरीज को न देखने का मामला
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाडी़ में डूयूटी होने के बावजूद मरीज को न देखने के मामले में सीएमओ नैनीताल डा. भागीरथी जोशी ने सख्त रुख अपना लिया है। सीएमओ के अनुसार चिकित्सक की बार बार शिकायत मिल रही है। चिकित्सक का स्पष्टीकरण लिया जाएगा। साफ कहा की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हाइवे पर स्थित सीएचसी सुयालबाडी़ में बीते शुक्रवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमल नेगी अपनी चाची माया देवी को पेट दर्द की शिकायत पर उपचार के लिए सीएचसी सुयालबाडी़ लेकर पहुंचे थे। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक का इंतजार किया गया पर काफि देर तक चिकित्सक नहीं पहुंचे। मामले की सूचना पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मदन मेहरा तथा ग्राम प्रधान चोपड़ा अजय कुमार, यशवंत जीना, नंदन सिंह आदि भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सक आवास में भी जवाब भिजवाया गया बावजूद चिकित्सक ने दरवाजा तक नहीं खोला। मामले की सूचना मुख्य चिकित्साधिकारी डा. भागीरथी जोशी को भी दी गई। सूचना के बाद हरकत में आए दूसरे चिकित्सक ने अस्पताल पहुंचकर मरीज का उपचार किया। पंचायत प्रतिनिधियों ने एक स्वर में लापरवाह चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। सीएमओ डा. भागीरथी जोशी के अनुसार लगातार चिकित्सक की शिकायत मिल रही है। चिकित्सक का स्पष्टीकरण लिया जाएगा। चेताया की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी।




